उत्तराखंड: CM धामी ने किया मनोरमा कृषि रक्षक ऐप का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी मौसम, रोग और बाजार की जानकारी

मुख्यमंत्री धामी ने किसानों व स्वयं सहायता समूहों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप मनोरमा कृषि रक्षक का शुभारंभ किया। इस ऐप को मनोरमा डबराल जनकल्याण समिति ने विकसित किया है। ऐप के माध्यम से किसानों को सही समय पर मौसम की चेतावनी, रोग पहचान व बाजार की जानकारी मिल सकेगी।

सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में मोबाइल ऐप के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा, आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां व सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकती है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मनोरमा कृषि रक्षक ऐप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी, अलर्ट, कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि बाजार, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ऐप में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल, शूरवीर सिंह कठैत मौजूद रहे।

और पढ़े  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…