उत्तराखंड: आज प्रदेश के 19 शिक्षकों को दिया जाएगा शैलेश मटियानी पुरस्कार, राज्यपाल के हाथों मिलेगा सम्मान

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) आज शनिवार को शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल 19 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इसमें पौड़ी के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार, टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह, नैनीताल की डॉ.श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा से पौड़ी के नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली के डा.सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के कमलेश पंवार, चंपावत के नवीन चंद्र पंत व नैनीताल के विशन सिंह मेहता को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से उत्तरकाशी के डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…