हल्द्वानी- बड़ी खबर: कल से कैंची धाम, भवाली और भीमताल में रहेगा डायवर्जन, टैक्सी-दोपहिया वाहनों पर रोक

Spread the love

स वीकेंड स्वतंत्रता दिवस और रविवार को भीड़ के मद्देनजर कैंची धाम, भवाली और भीमताल के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह प्लान सुबह छह से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। इन दो दिनों में श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

    • अल्मोड़़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ़ और मुक्तेश्वर होते हुए भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे। अन्य भारी वाहनों को रामगढ़ एवं खुटानी मोटर मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

 

    • बाहरी जनपदों एवं राज्यों से निजी वाहनों से आने वाले पर्यटक, जो भीमताल और कैंची धाम मंदिर जाना चाहते हैं, उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। नैनीताल होते हुए कैंची जाने वालों के वाहन सेनेटोरियम में खड़े किए जाएंगे। यहां से शटल सेवा से भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से गंतव्य को जा सकेंगे और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले चौपहिया वाहन क्वारब-नथुवाखान-रामगढ़ मार्ग से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

 

 

15 अगस्त पर जिले के नौ बैरियरों पर होगी चेकिंग
जिले में स्वतंत्रता दिवस पर शांति, सुरक्षा और काननू व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, सार्वजनिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने को कहा है। इसके तहत जिले भर में चिह्नित बैरियरों पर संबंधित थानों से पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाएगी

और पढ़े  चमोली टनल हादसा- 3 मजदूरों का नहीं लगा सुराग, टीएचडीसी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

यह बैरियर बनाए-
टांडा बैरियर, एमवीआईआर बैरियर, सुभाषनगर बैरियर, गड़प्पू बैरियर, हल्दुवा बैरियर, मोहान बैरियर, धानाचूली बैरियर, क्वारब और खैरना बैरियर। इसके अतिरिक्त होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, बाजारों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love