चमोली: राज बब्बर की सांसद निधि के गबन का मामला: कंस्ट्रक्शन कंपनी का जीएम लखनऊ से गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट था जारी

त्कालीन राज्यसभा सांसद राज बब्बर की सांसद निधि में गबन के आरोप में चकराता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे ”इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड” के महाप्रबंधक (जीएम) प्रदीप गोयल को शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र खबोऊ में वर्ष 2019 में सांसद निधि की धनराशि के कथित गबन का मामला सामने आया था। इस प्रकरण की विवेचना बाद में चकराता पुलिस को सौंपी गई थी। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही मूल रूप से प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपी महाप्रबंधक प्रदीप गोयल फरार चल रहा था।

अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के प्रतापगढ़ स्थित पुराने पते पर दबिश दी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने पतारसी, सुरागरसी और सर्विलांस का सहारा लिया, जिससे आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की जानकारी मिली। सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम ने लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित शांति एन्क्लेव में दबिश देकर आरोपी जीएम को धर दबोचा।
और पढ़े  बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद...फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…