देहरादून एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर आगमन एरिया में सुबह करीब छह बजे फ्लाइट शुरू होने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान एक फॉल्स सीलिंग (कृतिम छत) का टुकड़ा गिरा हुआ मिला।
एयरपोर्ट पर सुबह करीब सात बजे के बाद ही उड़ानों की आवाजाही शुरू होती है। इसलिए उस वक्त वहां कोई पैसेंजर भी मौजूद नहीं थे। जिस कारण बड़ा हादसा बच गया। यदि उड़ानों की आवाजाही के वक्त सीलिंग का टुकड़ा नीचे गिरता तो इससे हवाई यात्रियों के साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीलिंग को ठीक करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। इससे हवाई उड़ानों पर कोई भी असर नहीं पड़ा। सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि बीती रात कोई खास बारिश भी नहीं हुई थी। ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त होने से ही सीलिंग नीचे गिरी है।
एयरपोर्ट पर उड़ानों से पहले सुरक्षाकर्मियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान पहली मंजिल पर आगमन एरिया में जिप्सम की फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा हुआ पाया गया। जांच में पता चला है कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे वॉटर फाउंटेन में पानी सप्लाई करने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे सीलिंग गिरी है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं कोई नुकसान भी नहीं हुआ है।
– भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक
– भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक






