ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त को छुट्टी

कांवड़ मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 व 11 अगस्त दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

एसडीएम की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…