हल्द्वानी- नवाबी रोड पर छात्रों के बीच विवाद, कड़े से हमला कर इंटर के छात्र का सिर फोड़ा

हल्द्वानी के नवाबी रोड पर देर शाम कोचिंग से घर लौट रहे इंटर के छात्र पर दूसरे नाबालिग ने कड़े से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई और सिर फटने पर उसे टांके लगाने पड़े। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग जेल रोड और बरेली रोड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कोतवाली में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत और कहासुनी होती रही। इसी दौरान एक युवक की मां ने गुस्से में दूसरे पक्ष के युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। मामले को लेकर पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…