बदरीनाथ धाम- सूखने के कगार पर बदरीश झील, PMO ने लिया संज्ञान, अक्तूबर में आ सकते हैं PM मोदी

Spread the love

दरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही बदरीश झील इन दिनों सूखने के कगार पर पहुंच गई है। लगातार बारिश के बावजूद झील का जलस्तर नहीं बढ़ने के मामले का प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने संज्ञान लिया है।

सेटेलाइट तस्वीरों के अवलोकन में झील में पानी कम और बड़ी मात्रा में गाद जमा होने की स्थिति सामने आने के बाद पीएमओ ने शासन से इसका कारण पूछा है और झील की सफाई के निर्देश दिए हैं। पीएमओ के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
बनारस की एक विशेषज्ञ संस्था के माध्यम से झील की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों के कारण झील के प्राकृतिक जलस्रोतों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ा है। प्रशासन का मानना है कि स्रोतों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पानी कम होने के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।
दरअसल, आगामी अक्तूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम आगमन की चर्चाएं हैं जिसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने आधिकारिक रूप से किसी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। मगर धाम में मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Spread the love
और पढ़े  चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट
  • Related Posts

    देहरादून- CM धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी…


    Spread the love