बदरीनाथ हाईवे- पहली ही बरसात में टूटे ऑल वेदर परियोजना के निर्माण, सुरक्षा दीवार का हिस्सा धंसा

दरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए सुधारीकरण कार्य पहली ही बरसात की परीक्षा में फेल साबित हो रहे हैं। एक वेदर भी नहीं झेल पाए इन निर्माण कार्यों के चलते कमेड़ा और बेलाकूची जैसे संवेदनशील भूस्खलन जोन फिर से सक्रिय हो गए हैं।

गौचर के पास कमेड़ा में नवनिर्मित सुरक्षा दीवार का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया है जबकि पीपलकोटी के समीप बेलाकूची में नई दीवार पर मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं। इससे निर्माण गुणवत्ता और कार्यों की स्थायित्व पर सवाल उठने लगे हैं।
कमेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से भूधंसाव की समस्या बनी हुई है। यहां करीब 120 मीटर प्रभावित हिस्से में एंकरिंग और रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया था। अभी निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ था कि फिर से भूधंसाव शुरू हो गया और दीवार का लगभग 15 मीटर हिस्सा धंस गया।
वहीं बेलाकूची में भी हाईवे किनारे हाल ही में बनी सुरक्षा दीवार में बड़ी दरारें उभर आई हैं। फिलहाल कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल प्रभावित हिस्सों में मिट्टी का भरान कर यातायात सुचारु रखने का प्रयास कर रही है।

एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि भूधंसाव वाले स्थलों का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा तथा कारणों का अध्ययन कर स्थायी उपचार किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।

और पढ़े  ज्ञान गंगा सम्मान समारोह: CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…