मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी में- खरगे ने रवी…जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, कई मुद्दे उठाए

ल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दौरान उन्होंने कई मुद्दों का जिक्र किया। खरगे ने रवी, जंतर-मंतर और अंकिता का भी जिक्र किया।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा से पहले स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खरगे के हल्द्वानी पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा स्थल तरह भरने लगा है। लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैदान में पहुंच रहे हैं। मंच पर वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा है। पहली पंक्ति में बाएं से दाएं उत्तराखंड सह-प्रभारी मनोज यादव, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सीडब्ल्यूसी सदस्य करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रभारी कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के हरक सिंह और सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह विरासत मौजूद हैं। माहौल पूरी तरह उत्साहित है और खरगे के संबोधन का सभी को इंतजार है।

 

 

खरगे रैली का पंडाल 75% भरा

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को लेकर अब रौनक बढ़ने लगी है। पंडाल की करीब 75 फीसदी सीटें कार्यकर्ताओं से भर चुकी हैं। धीरे-धीरे भीड़ उमड़ रही है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कल कांग्रेस का CMआवास कूच, प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पहुंचीं दून
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…