लंबे वीकेंड के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दो से चार अक्तूबर तक लागू रहेगी। कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को पार्किंग स्थलों पर रोककर शटल सेवा से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। वीकेंड के दौरान टैक्सी एवं दुपहिया टैक्सी वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन और भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क किया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिये कैंची धाम भेजा जाएगा।
-
- हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति रहेगी। अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली सैनेटोरियम तिराहे पर रोककर धीरे-धीरे आगे भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से भी निकाला जाएगा।







