हरिद्वार- कल हरिद्वार पहुंचेंगे CM धामी, भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, चरण वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love

रिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। लाखों की संख्या में शिव भक्त जलभरकर लौट चुके हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। इसी बीच सीएम धामी भी कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंचेंगे।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार पहुंचकर मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे और चरण वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य देशभर से आने वाले शिवभक्तों का सम्मान करना और उन्हें सुरक्षित व सुगम यात्रा का अनुभव कराना है।
कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, मेला प्रशासन और सभी विभाग कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

मंगलवार को होने वाला पुष्पवर्षा और चरण वंदन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love