देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

त्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो सात अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
शनिवार के मौसम की बात करें तो पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज दौर की बारिश हुई। जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 15.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

जबकि दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 31.6 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

और पढ़े  उत्तराखंड: 1 साल से पुराने जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर रोक से मिली राहत, एसडीएम ही जारी करेंगे आदेश
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…