चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

Spread the love

रोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव होने से हाईवे पर मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं। वहीं हाईवे किनारे लगाई गई गेबियन आगे की ओर झुक गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां यातायात भी वन वे हो गया है। एनएचडीआईसीएल की ओर से यहां पर करीब दो माह पूर्व ट्रीटमेंट कार्य किया गया था।

बदरीनाथ हाईवे पर गौचर कमेड़ा में भूधंसाव को रोकने के लिए एनएचडीआईसीएल की ओर से अलकनंदा नदी से हाईवे तक करीब 20 से 25 मीटर की ऊंचाई पर करोड़ों की लागत से ट्रीटमेंट कार्य किया गया था। जिसमें हाईवे पर ड्रिलिंग कर लोहे की रॉडें डालकर जमीन को मजबूत किया गया था।
इसके साथ ही हाईवे किनारे बड़ी-बड़ी गेबियन की दीवारें लगाई गई थी। लेकिन निर्माण के दो माह बाद ही यहां पर फिर से भूधंसाव शुरू हो गया। हाईवे पर मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं। और एक छोर पूरी तरह से धंस गया है। एनएचडीआईसीएल के स्नातक अभियंता गौरव पंत ने बताया कि यह कार्य 10 वर्ष के लिए ठेकेदार के पास डीएलपी में है। जिस पर ठेकेदार के द्वारा फिर से कार्य किया जाएगा। और उसे सही किया जाएगा।

और पढ़े  धामी सरकार की सख्त कार्रवाई: नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने के मामले में कार्रवाई, ईई, एई और जेई निलंबित
  • Related Posts

    देहरादून- CM धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…

    Spread the love

    मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी…

    Spread the love