देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने कहा कि इस बार बहुमत नहीं बहुत मत की जरूरत है। उन्होंने अपनी पहली बैठक में प्रदेश संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव में 60 पार का लक्ष्य दिया। सांगठनिक बैठक में उन्होंने नेताओं को जोश भरा।

Uttarakhand BJP organizational meeting Ram Madhav says Not just majority this time we need a massive mandat

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में राम माधव ने कहा कि अब चुनाव में कुछ ही माह बचे हैं। हमें संगठन से राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार ने प्रदेश का ऐतिहासिक एवं चहुंमुखी विकास किया है। लिहाजा अब राजनीतिक दृष्टि से पार्टी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए हमें चुनावों में एब्सोल्यूट मेजॉरिटी नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजॉरिटी (पूर्ण बहुमत नहीं, बल्कि सबसे अधिक बहुमत) यानी 60 पार के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रमों का राजनीतिक संदेश जन-जन के बीच पहुंचना चाहिए।

हम सरकार के विकास एवं जनकल्याण कार्यों को जनता के बीच ले जाएं लेकिन विपक्ष की कमजोरी और नकारात्मक मंशा को भी उजागर करना जरूरी है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। हम सबको घर-घर जाना है। जो भी कुछ हमने संगठन के लिए किया, अब उसकी राजनीतिक परीक्षा का समय आ गया है। संगठन में दो तरफा संवाद और प्रभावी होना चाहिए। बूथों की हर समस्या का समाधान हम सबको करना चाहिए।
तीसरी बार जीतने वाला आठवां राज्य बने उत्तराखंड
राम माधव ने कहा कि अभी बहुत सारे राज्य ऐसे हैं, जहां हम लगातार तीन बार जीते हैं। हमको ऐसा आठवां राज्य बनकर दिखाना है। जिसके लिए हम सबको हमेशा की तरह पहली बार चुनाव लड़ने की मानसिकता और पहली बार जीतने की मानसिकता से चुनाव में जाना है। साढ़े चार वर्ष एक संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में हम सबने पार्टी को बहुत मजबूत किया है।युवाओं को उम्र में बांटने वालों को देना है जवाब : बांसुरी
बैठक में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि वर्तमान में देश को धर्म, क्षेत्र और जाति में बांटने के बाद युवाओं को उम्र में बांटने की राजनीति आगे बढ़ रही है। कभी कोई कॉकरोच पार्टी बनकर लीड करने की कोशिश करता है। कोई आम आदमी बनकर तो कोई कांग्रेस का ऐसा नेता, जो अगले चार वर्षों में सीनियर सिटीजन बनने वाला है। इन सबके नाम अलग हैं लेकिन सबकी आत्मा देश विरोधी, सनातन विरोधी भावना से भरी हुई है। वहीं सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि हमें अपनी सरकारों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में जाना है। एकजुटता से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाना है।

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी

    उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार…