उत्तराखंड Weather: पहाड़ों पर आज भी भारी बारिश की चेतावनी, दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

Spread the love

त्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने और गर्जन की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

 

रविवार के मौसम की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर तेज दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी का अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में सुबह साढ़े आठ से शाम पांच बजे तक 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 24.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य इलाकों में भी रहा।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नहरों पर कब्जा करने वाले 75 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love