Rainfall: उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान औसत से कम हुई बारिश, कई जिलों में भारी कमी

Spread the love

प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। एक जून 2026 से दो अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 590.3 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य 624.2 मिमी के मुकाबले 5.4 प्रतिशत कम रही है।

रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर जिले में सर्वाधिक 134 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, जहां 1018.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा चमोली में 53 प्रतिशत और टिहरी गढ़वाल में 31 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

वहीं अल्मोड़ा और हरिद्वार में वर्षा लगभग सामान्य स्तर पर रही। दूसरी ओर कई जिलों में वर्षा में कमी दर्ज की गई है। पौड़ी गढ़वाल में सबसे अधिक 48 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि नैनीताल में 37 प्रतिशत और चंपावत में 36 प्रतिशत कम वर्षा हुई। देहरादून में भी सामान्य से 13 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा का असंतुलन साफ दिखाई दे रहा है, जिससे जल संसाधनों, कृषि और जनजीवन पर प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

पहाड़ों पर कल भी भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने और गर्जन की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

और पढ़े  देहरादून- लंबित विजिलेंस जांच और भ्रष्टाचार के विरोध में सुराज सेवा दल का सचिवालय कूच, कार्यकर्ता गिरफ्तार

रविवार के मौसम की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर तेज दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी का अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में सुबह साढ़े आठ से शाम पांच बजे तक 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 24.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य इलाकों में भी रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- CM धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी…


    Spread the love