फूलों की घाटी: 2 माह में ही टूटा पिछले सीजन का आंकड़ा, 16,462 पर्यटक पहुंचे, भारतीय पर्यटकों की बढ़ी आमद

Spread the love

विश्व धरोहर फूलों की घाटी इस वर्ष पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। सीजन शुरू होने के महज दो माह में ही घाटी ने पिछले पूरे वर्ष का पर्यटक रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वन विभाग के राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

एक जून से 30 जुलाई तक फूलों की घाटी में 16,462 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 86 विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक शामिल हैं। पिछले वर्ष पूरे सीजन में घाटी में 15,924 पर्यटक आए थे जिनमें 416 विदेशी पर्यटक थे। इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या भले कम रही हो लेकिन भारतीय पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद ने कुल संख्या को नया मुकाम दिलाया है। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ी संख्या से विभाग को राजस्व का भी लाभ मिला है।
पिछले पूरे सीजन में विभाग को 33.28 लाख रुपये की आय हुई थी जबकि इस वर्ष केवल दो माह में ही 30.35 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि घाटी अभी करीब तीन माह और पर्यटकों के लिए खुली रहेगी जिससे पर्यटकों की संख्या और राजस्व दोनों में और वृद्धि की उम्मीद है।
शनिवार से फिर पर्यटकों के लिए खुली घाटी
भारी बारिश के कारण शुक्रवार को एहतियातन फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद घाटी को दोबारा खोल दिया गया। इसके साथ ही घाटी एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई। वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के अनुसार इस समय घाटी में सबसे अधिक प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं। शनिवार को 300 से अधिक पर्यटकों ने घाटी का भ्रमण किया।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- SIR नोटिस का निपटारा करने बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, बैठक में दिए गए निर्देश
  • Related Posts

    देहरादून- CM धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी…


    Spread the love