उत्तराखंड Weather: पहाड़ों पर आज भी भारी बारिश की चेतावनी, दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने और गर्जन की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

 

रविवार के मौसम की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर तेज दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी का अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में सुबह साढ़े आठ से शाम पांच बजे तक 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 24.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य इलाकों में भी रहा।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…