कर्णप्रयाग के कांडा मैखुरा में भारी बारिश से ढहा मकान, तड़के परिजनों ने भागकर बचाई जान

Spread the love

र्णप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत कांडा मैखुरा में एक आवासीय भवन ढहने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद डिमरी अपने घर की भूतल पर सो रही थीं। तड़के लगभग चार बजे अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। खतरे का अहसास होते ही जानकी देवी तुरंत भागकर मकान से बाहर आ गईं। उनके बाहर निकलते ही पूरा मकान देखते ही देखते ढह गया।
उक्त मकान में त्रिलोक चंद डिमरी, नवीन डिमरी, बच्चे और उनकी माता जानकी देवी निवास करते थे। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और परेशानी में है।

ग्राम प्रधान हेमंती मैखुरी और सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद मैखुरी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत उपजिलाधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी गई है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और मुआयना करने की मांग की गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love