देहरादून- भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर, आज रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

Spread the love

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में 31 जुलाई को भारी वर्षा के कारण जलभराव, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, स्थानीय प्रशासन को सक्रिय रखने, मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने एवं पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, बीआरओ सहित सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

मौसम विभाग की ओर से 31 जुलाई को बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को बंद रहेंगे।

 

पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर रोक

प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश से जलभराव और बाढ़ की संभावना जताई गई है।

और पढ़े  केदारनाथ धाम-सावन सोमवार: धाम में मौसम खुलने से बढ़ी रौनक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव की गूंज

सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवागमन में नियंत्रण रखा जाए, आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। इसके अलावा भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।


Spread the love
  • Related Posts

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    हल्द्वानी- लामाचौड़ में वन्यजीव आतंक के खिलाफ ग्रामीण भड़के, हाइवे जाम किया, वन विभाग मौके पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा…


    Spread the love