बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: SIT ने बीकेटीसी दफ्तर में नौटियाल के कमरे की ली तलाशी

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार को भी देहरादून में जांच पड़ताल की। इस दौरान कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी के कार्यालय में नौटियाल के कमरे की तलाशी ली गई। इसके बाद चढ़ावा चोरी का मामला उठाने वाले भैरव सेना के संदीप खत्री के बयान दर्ज किए गए।

एसआईटी की मांग पर न्यायालय ने प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद नौटियाल को एसआईटी ने मंगलवार को जेल से लिया और सबसे पहले बदरीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। यहां से एसआईटी को कुछ उपहार जिनमें चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा आदि शामिल थे कब्जे में लिए। इसके बाद उसे बुधवार को देहरादून लाया गया।
एसआईटी ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित उसके घर की तलाशी ली जहां से संपत्ति के दस्तावेज व बैंक खाते के कागजात कब्जे में लिए गए। एसआईटी बृहस्पतिवार को भी देहरादून ही थी। इंस्पेक्टर बदरीनाथ कोतवाली महादेव उनियाल के नेतृत्व में एसआईटी ने कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। हालांकि, यहां से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।
और पढ़े  देहरादून: BJP की संगठनात्मक बैठक में जुटे मंत्री और पदाधिकारी, राम माधव, बांसुरी स्वराज करेंगी संबोधित
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…