देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से 2 मासूम बहनों की मौत

Spread the love

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे राजेश मित्तल ने क्लेमेंटटाउन थाने को सूचना दी कि दुर्गा मंदिर, नई बस्ती के पास दो बच्चियां बरसाती नाले में बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन डूबने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक बच्चियों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7 वर्ष) और सोनाक्षी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मां रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटियां दोपहर में घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। कुछ देर बाद तलाश करने पर बड़ी बेटी के पैर दिखाई दिए, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
रीना कुमारी ने बताया कि परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और नई बस्ती में किराये पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। घटना के समय उनके पति किसी काम से बिहार गए हुए थे, जिन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है।

और पढ़े  केदारनाथ धाम में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा

पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों का पंचायतनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चियों की मौत नाले के तेज बहाव में बहकर रैंप के नीचे फंसने और डूबने से होना सामने आया है।


Spread the love
  • Related Posts

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    हल्द्वानी- लामाचौड़ में वन्यजीव आतंक के खिलाफ ग्रामीण भड़के, हाइवे जाम किया, वन विभाग मौके पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा…


    Spread the love