उत्तराखंड Weather: ऑरेंज अलर्ट, रुद्रप्रयाग में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, यमुनोत्री हाईवे फिर मलबे से बाधित

मौसम विभाग द्वारा रुद्र्प्रयाग जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज बृहस्पतिवार 30 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

वहीं जिलाधिकारी ने बुधवार देर रात तक जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से मौसम की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों और केदारनाथ यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों और यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।
दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़, बाडिया गांव के नीचे, हनुमान चट्टी के पास मलबा-पत्थरों के आने से आवाजाही बाधित। पिछले दिनों से हाईवे बंद और यात्रा स्थगित होने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हाईवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़े  राज्य स्थापना दिवस: पूर्व सीएम स्व.भूवन चंद्र खंडूडी, ओलंपियन वंदना समेत 15 को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…