राज्य स्थापना दिवस: पूर्व सीएम स्व.भूवन चंद्र खंडूडी, ओलंपियन वंदना समेत 15 को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूवन चंद्र खंडूडी, ओलंपियन वंदना कटारिया और अंकिता ध्यानी सहित 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार मिलेगा। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कल परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन्हें सम्मानित करेंगे।

प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवांवित करने वालों को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। जिसमें पुरस्कार के लिए इस बार जिन 15 लोगों के नामों की घोषणा की गई है।
उसमें चिकित्सा क्षेत्र में पद्यश्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल, खेल में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट, एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 60 किग्राभार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली निकिता चंद, जापान में हुए एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल पोखरिया, उद्यमी मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में डाॅ. गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा, पर्यावरण के क्षेत्र में सुरेश भाई और सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए कश्मीर सिंह को सम्मानित किया जाएगा। 

और पढ़े  रुड़की: एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…