बदरीनाथ चढ़ावा चोरी- आरोपी प्रमोद नौटियाल को भेजा गया जेल, सह-आरोपी की संपत्ति की होगी जांच

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को चार दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के घर से चांदी की मूर्ति व पीली धातु की वस्तु मिली है। शासन से गठित तीन सदस्यीय टीम भी इस मामले की जांच कर रही है।

प्रमोद नौटियाल, जो दान गणना के दौरान पैसों की हेराफेरी का आरोपी है, 28 जुलाई 2026 से पुलिस रिमांड पर था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ हीरा कौसर की अदालत ने उसे 31 जुलाई 2026 को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे जेल भेजा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के साथ उसके देहरादून आवास पर छापेमारी की थी। बदरीनाथ में उसके कमरे से चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा मिली थी। देहरादून में नेहरू कॉलोनी स्थित घर से संपत्ति व बैंक खातों के दस्तावेज कब्जे में लिए गए। पुलिस टीम को चांदी की मूर्ति और पीली धातु की वस्तु भी मिली है।

 

जांच टीम ने मंदिर अधिकारी को तलब किया

शासन से आयुक्त के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम भी चढ़ावा चोरी की जांच कर रही है। जांच टीम ने वर्तमान मंदिर अधिकारी सहित गणना कक्ष व प्रोटोकाल कक्ष के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए देहरादून तलब किया है। पुलिस टीम अब सह आरोपी राजेंद्र चौहान की संपत्ति की जांच करेगी। राजेंद्र चौहान पूर्व मंदिर अधिकारी और थाली भेंट गणना के नोडल रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की संपत्ति की जांच की है। राजेंद्र चौहान 30 जून को बीकेटीसी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन चढ़ावा चोरी में नाम सामने आने के बाद वह भी जेल में बंद हैं।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…