देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: इस बार EVM में नजर आएगी नेताजी की रंगीन तस्वीर, आयोग ने किए हैं कई बदलाव

स बार जब आप अपना वोट डालने जाएंगे तो अपने नेताओं की रंगीन तस्वीर ईवीएम पर पाएंगे। वहीं, राजनीतिक दलों का बस्ता अब मतदान केंद्र से 200 मीटर नहीं, केवल 100 मीटर दूर नजर आएगा। चुनाव आयोग के ये बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में नजर आएंगे।

अभी तक ईवीएम में प्रत्याशियों की छोटी और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर होती थी। इनमें कई तस्वीरें तो ऐसी होती थीं कि मतदाता को अपने प्रत्याशी को पहचानना मुश्किल होता था। इस बार चुनाव आयोग ने इसमें बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। मतदाताओं को अपने पसंदीदा उम्मीदवार को पहचानने में कोई भ्रम न हो, इसके लिए अब ईवीएम की बैलेट यूनिट पर उम्मीदवारों की स्पष्ट रंगीन तस्वीरें लगाई जाएंगी।

इसी प्रकार, अभी तक प्रदेश में होने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के बस्ते तमाम बंदिशों के साथ मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर लगते थे। चुनाव आयोग ने इसमें भी बड़ा बदलाव कर दिया है। अब प्रत्याशियों के बस्ते मतदान केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी तक लग सकेंगे। हालांकि बस्ते से जुड़े बाकी नियम यथावत रखे गए हैं। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से लागू किए गए बदलाव इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान पूरी तरह से नजर आएंगे।

 

 

डिजिटल क्रांति और हर बूथ पर वेबकास्टिंग

चुनाव आयोग ने अपने 40 से अधिक मोबाइल और वेब ऐप्स को जोड़कर ईसीआई नेट नाम से एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिससे अधिकारियों और नागरिकों दोनों के लिए काम आसान हुआ है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान के दिन प्रदेश के 100 प्रतिशत पोलिंग स्टेशनों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की धीमी रफ्तार, गर्मी दिखाने लगी तेवर, दून में बढ़ा तापमान, आज बारिश के आसार
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…