बदरीनाथ चढ़ावा चोरी- आरोपी प्रमोद नौटियाल को भेजा गया जेल, सह-आरोपी की संपत्ति की होगी जांच

दरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को चार दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के घर से चांदी की मूर्ति व पीली धातु की वस्तु मिली है। शासन से गठित तीन सदस्यीय टीम भी इस मामले की जांच कर रही है।

प्रमोद नौटियाल, जो दान गणना के दौरान पैसों की हेराफेरी का आरोपी है, 28 जुलाई 2026 से पुलिस रिमांड पर था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ हीरा कौसर की अदालत ने उसे 31 जुलाई 2026 को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे जेल भेजा। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के साथ उसके देहरादून आवास पर छापेमारी की थी। बदरीनाथ में उसके कमरे से चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा मिली थी। देहरादून में नेहरू कॉलोनी स्थित घर से संपत्ति व बैंक खातों के दस्तावेज कब्जे में लिए गए। पुलिस टीम को चांदी की मूर्ति और पीली धातु की वस्तु भी मिली है।

 

जांच टीम ने मंदिर अधिकारी को तलब किया

शासन से आयुक्त के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम भी चढ़ावा चोरी की जांच कर रही है। जांच टीम ने वर्तमान मंदिर अधिकारी सहित गणना कक्ष व प्रोटोकाल कक्ष के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए देहरादून तलब किया है। पुलिस टीम अब सह आरोपी राजेंद्र चौहान की संपत्ति की जांच करेगी। राजेंद्र चौहान पूर्व मंदिर अधिकारी और थाली भेंट गणना के नोडल रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की संपत्ति की जांच की है। राजेंद्र चौहान 30 जून को बीकेटीसी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन चढ़ावा चोरी में नाम सामने आने के बाद वह भी जेल में बंद हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 72 और मदरसे बंद,2 महीने में आधों में लटक गए ताले
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…