प्रेमी को गिफ्ट देने के लिए करती थी जेलर के घर चोरी, बरामद हुए गहने एवं नकदी

जेलर अंजनी कुमार गुप्ता के घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार महिला अपने प्रेमी को गिफ्ट में मोबाइल देने के लिए चोरी कर रही थी। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस ने यह बात बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके प्रेमी के पास चोरी हुए जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

 

जेलर अंजनी गुप्ता परिवार के साथ जेल परिसर में बने सरकारी आवास में रहते हैं। उनकी पत्नी उमा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उन्होंने घरेलू सहायिका के तौर पर मिथलेश नामक महिला को लगाया था। महिला 3 महीने से पति के पर्स और बैग से पैसे चोरी कर रही थी। इस वजह से पति-पत्नी में विवाद भी होता था। 26 जून को वह मुंबई गई थी। 1 जुलाई को उसके लौटने पर अलमारी से लाखों रुपए कैश और गहने गायब थे। उमा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की। इसमें मिथलेश के पास से कुछ गहने बरामद हुए। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि पति की मौत के बाद उसकी दोस्ती उन्नाव गेट अंदर सराय मोहल्ला निवासी अमित (38) से हो गई थी। उसने अमित को 20 हजार रुपए का मोबाइल गिफ्ट किया था। इसके लिए उसने चोरी शुरू की थी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों के पास से गहने समेत 2 लाख से अधिक नकदी बरामद हुई है।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…