पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटें कई सवाल खड़े करती हैं। सिर पर 14 टांकों का घाव, होंठ और ठुड्डी पर चोट, टखने पर घाव के साथ हड्डी टूटना, सिर के पिछले हिस्से में हेमेटोमा और हेयरलाइन फ्रैक्चर, बाईं तरफ पांचवीं से आठवीं पसलियों में फ्रैक्चर तथा बायां फेफड़ा फटने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने मौत का कारण एंटी-मॉर्टम इंजरी के कारण अत्यधिक रक्तस्राव और हेमोरेजिक शॉक बताया है। सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेनिस रूट पर पांच टांकों वाला घाव दर्ज किया गया है।
इस मामले की जांच के लिए दीपक से वर्तमान और पहले जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजन को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग रूट में जख्म पर पांच टांके मिले हैं जो चौंकाने वाली बात है। दीपक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हो सकता है कि रक्तस्राव रोकने के लिए ये टांके अस्पताल में लगाए गए होंगे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। – राजीव कुमार सिंह, एसपी सिटी








