हरिद्वार- कांवड़ मेले की तैयारियों पर सरकार अलर्ट, सुरक्षा से लेकर हेलिकॉप्टर पुष्पवर्षा तक पूरी योजना तैयार

Spread the love

रिद्वार-आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा।

मेले के सफल संचालन के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ मेले के लिए 18 करोड़ 53 लाख रुपये की मांग की गई है, जबकि कुल प्रस्तावित बजट 21 करोड़ 38 लाख रुपये रखा गया है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी और उनका भव्य अभिनंदन होगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख पड़ाव स्थलों पर पेयजल, पार्किंग, साफ-सफाई, चिकित्सा, यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
पहली बार वाटर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जबकि आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी तैयार रखी जाएगी। उन्होंने डीजे वाली कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि तेज आवाज में डीजे न बजाएं और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करें।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने जनसेवा का बताया संकल्प
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love