देहरादून- पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी ने जनसेवा का बताया संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 और कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस दौरान सीएम ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में पद सेवा का माध्यम है और सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे बिना किसी दबाव के संविधान और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…