कालाढूंगी- घायल बाघिन का सफल रेस्क्यू…वन विभाग ने बचाया, सभी अंग सुरक्षित, इलाज जारी

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत बरहेनी रेंज के गड़प्पू बीट में शुक्रवार सुबह एक घायल बाघिन के मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल के किनारे बेसहारा हालत में बाघिन को देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघिन को रेस्क्यू कर इलाज के लिए पीपलपड़ाव रेंज भेजा।

वन विभाग के चिकित्सकों ने जांच में बताया कि यह बाघिन लगभग 8 से 10 महीने की है, उसके सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं। फिलहाल उसे बेहतर उपचार के लिए पीपलपड़ाव रेंज ले जाया जा रहा है।

और पढ़े  बदरीनाथ: धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…