ऋषिकेश: राजाजी नेशनल पार्क 15 नवंबर से फिर शुरू होगा सफारी का रोमांच, खुलेंगे मोतीचूर, चीला रेंज के गेट

पांच महीने के मानसून ब्रेक के बाद 15 नवंबर से फिर राजाजी नेशनल पार्क में पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार होंगे। यहां पर्यटक जंगल सफारी व हाथी सफारी का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए राजाजी पार्क प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।बीते 15 जून को मानसून ब्रेक के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर, चीला, रानीपुर और चीलावाली रेंज के गेट पर्यटकों के लिए विधिवत बंद कर दिए गए थे।

पार्क प्रशासन ने इन सभी रेंजों से एक करोड़ 28 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया था, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 5 लाख रुपए अधिक है। चारों रेंजों में करीब 50 हजार 309 पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इसमें 47881 भारतीय और 2428 विदेशी पर्यटक शामिल रहे।
जंगल सफारी का सबसे लंबा ट्रैक करीब 30 किमी चीला रेंज में है। अन्य रेंजों में 15 से 20 किमी लंबा ट्रैक है। पार्क प्रशासन ने जंगल सफारी ट्रैक के समीप इस बार कुछ नए तालाबों का निर्माण किया है जिससे पर्यटक यहांं पानी पीने आने वाले जंगली जानवरों का दीदार कर सकेंगे।
और पढ़े  देहरादून: त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग, होटलों के रिकॉर्ड भी खंगाले
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…