उत्तरकाशी: केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी, बैग-टेंट मिले

केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की आठ सदस्यीय प्रशिक्षित टीम को सोमवार को हेली सेवा के माध्यम से भोजखड़क व कच्ची ढांग के समीप उतारा गया। साथ ही पैदल ट्रैक से गंगोत्री नेशनल पार्क सहित स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के लोग भी पोर्टरों के बताए गए स्थान पर पहुंच गए। कच्ची ढांग के समीप पर्वतारोहियों के बैग व टेंट तो मिल गए हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

बीती 29 अक्तूबर को केदारताल से लौट रहे सात पर्वतारोही व एक गाइड भोजखड़क व कच्ची ढांग के आसपास हिमस्खलन होने के कारण फंस गए थे। उनसे आगे चल रहे चार पोर्टर 30 अक्तूबर को सुरक्षित गंगोत्री पहुंच गए थे। उनकी सूचना पर 31 अक्तूबर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया था। हेलिकॉप्टर से भी ढूंढने का प्रयास किया गया।

 

बर्फबारी रेस्क्यू अभियान में रोड़ा 
सोमवार को हेलिकॉप्टर से निम व एसडीआरएफ की टीम पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर उतरी। वहीं पैदल मार्ग से गंगोत्री नेशनल पार्क व स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें वहां पर्वतारोहियों के बैग और टेंट तो मिल गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी रेस्क्यू अभियान में रोड़ा बन गई। दूसरी ओर स्थानीय गाइड के परिजन व ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीएम से खोज-बचाव अभियान में तेजी लाने की मांग की है।

और पढ़े  रामनगर: पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने का दूसरा चरण, 15 हेक्टेयर वन भूमि खाली कराने की तैयारी

 

 

पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर टीमें खोज-बचाव अभियान चला रही हैं। सोमवार को बर्फबारी शुरू होने से अभियान में दिक्कत आई, मंगलवार को फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। – प्रशांत आर्य, डीएम, उत्तरकाशी

  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…