उत्तराखंड: 28 नवंबर को मानाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, राज्य से तहसील स्तर तक 300 स्थानों पर होगी मॉकड्रिल

आपदा प्रबंधन दिवस पर 28 नवंबर को प्रदेशभर में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित होगी। राज्य से तहसील स्तर तक करीब 300 स्थानों पर एक साथ विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया जाएगा।

इस संबंध में मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें मॉक ड्रिल की तैयारियों, विभागों की जिम्मेदारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर वर्ष 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाने की घोषणा की है। इसी क्रम में 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य आमजन, स्थानीय समुदायों, प्रशासन और विभागों की आपदा प्रबंधन क्षमता मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से आपदा से पहले तैयारी, दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और बाद में प्रभावी पुनर्बहाली पर जोर दिया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र, राजकुमार नेगी और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पुनेठा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इन पहलुओं को परखा जाएगा
– राहत शिविरों की व्यवस्थाओं और सामुदायिक सहभागिता का परीक्षण।
– आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी।
– सरकारी कार्यालयों में आपदा सुरक्षा की समीक्षा।
– विद्यालयों में मॉक ड्रिल और प्रतियोगिताएं।
– विकासखंड स्तर पर बीडीसी बैठक और जनजागरूकता अभियान।
और पढ़े  देहरादून: पूर्व मेयर, बेटे और निगम कर्मी पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व निजी सचिव समेत दो ने की शिकायत
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…