नई टिहरी: नशे में 55 किमी तक बस दौड़ाता रहा चालक, 28 यात्रियों की जान जोखिम में डाली, पुलिस ने पकड़ा

शराब के नशे में एक बस चालक करीब 55 किलोमीटर तक 28 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस दौड़ाता रहा। उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस को लंबगांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। चालक के नशे में होने का अंदेशा होने पर पुलिस ने अल्कोमीटर से जांच की तो उसके अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशी विश्वनाथ सेवा की बस सुबह उत्तरकाशी से श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी।  बस लंबगांव थाना के समीप पहुंची। यहां चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को चालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने अल्कोमीटर से उसकी जांच की, जिसमें चालक के अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों को श्रीनगर भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई। उत्तरकाशी से आई बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बस चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन आयुक्त को संस्तुति भेजी गई है। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 30 लोग सवार थे। सभी यात्री अलग-अलग स्थानों के रहने वाले थे। यात्रियों ने समय रहते कार्रवाई कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की सराहना की।
और पढ़े  हादसे में चार की मौत: शादी से हंसी खुशी लौट रहे थे, अचानक खाई में जा गिरा बरातियों से भरा वाहन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…