देहरादून- प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत, डॉक्टर का पंजीकरण निरस्त, 6 लाख का जुर्माना

Spread the love

त्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद ने प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में रुड़की के मेडविन हॉस्पिटल के डॉक्टर राकेश नाथ का तीन साल के लिए पंजीकरण निरस्त कर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

हरिद्वार जिले के बढ़ेडी निवासी उस्मान ने उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद को शिकायत भेज कर नवजात शिशु की मौत के लिए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस शिकायत की जांच परिषद की नैतिकता अनुशासन व पंजीकरण समिति ने की।
समिति के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंघल, सदस्य डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. कृष्ण अवतार, डॉ. तरुण मित्तल ने इलाज से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर पाया कि आसमा की प्रसव के दौरान चिकित्सा में लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हुई है।
परिषद ने उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मैडविन हॉस्पिटल के संचालन पर रोक की सिफारिश की है। इसके अलावा डॉ. राकेश नाथ का पंजीकरण तीन साल के लिए निरस्त किया गया। नवजात शिशु की मौत पर अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- SIR, अगर आपके वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो हल्के में न लें..
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love