देहरादून- अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग, सीबीआई कार्यालय पर जड़ा ताला

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए सीबीआई कार्यालय पर तालाबंदी की। बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अंकिता भंडारी मामले को लेकर कई सवाल उठाए। इस दौरान सीबीआई जवाब दो, अंकिता भंडारी को न्याय दो के नारे भी लगाए गए।

सीमाद्वार के पास सीबीआई कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी पहुंचे। पुलिस ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर महिलाओं और आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारी दूसरे प्रवेश द्वार तक पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान सीबीआई अधिकारी बाहर आए लेकिन उन्होंने कार्यालय परिसर के अंदर से ही आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की।
आंदोलनकारियों ने सीबीआई अधिकारियों के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल रखे और जांच की वर्तमान स्थिति पर जवाब मांगा। अधिकारियों के जवाबों से असंतुष्ट आंदोलनकारियों ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए जनगीत गाए गए। इस मौके पर कमला पंत, सुजाता पॉल, निर्मला बिष्ट, त्रिलोचन भट्ट, मोहित डिमरी, अलमास सिद्दीकी, शंकर गोपाल, ललित उत्तराखंडी, मनीष सुंदरियाल, विनोद कुमार धस्माना मौजूद रहे।
और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…