रुद्रप्रयाग- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: बस और मैक्स की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, मची चीख पुकार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा के पास एक बस और मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हरिद्वार से 25 सवारियों को लेकर एक बस जोशीमठ की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आठ यात्रियों को लेकर देहरादून की तरफ जा रही मैक्स से उसकी भिड़ंत हो गई।
टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

चौकी प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय मैक्स वाहन में सवार कुछ लोग सो रहे थे, जिससे अचानक लगी टक्कर के कारण कुछ यात्रियों की मांसपेशियों में खिंचाव या बदन दर्द की शिकायत हो सकती है, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को भी सुचारू कराया।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…