रुड़की- योगनगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई को नहीं चलेगी, ट्रेनों का आवागमन रहेगा प्रभावित

Spread the love

लितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के कारण जुलाई माह में मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इनमें मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और परिचालन क्षमता में वृद्धि के मद्देनजर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एक जुलाई से एक अगस्त के बीच यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य कराया जाएगा। इस दौरान प्री – नाॅन इंटरलाॅकिंग और नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्यों के कारण अलग – अलग तारीखों में ब्लाॅक रहेगा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि कार्य के कारण गाड़ी संख्या 05074 लालकुआं – केएसआर बंगलुरु 11 और 18 जुलाई को निरस्त रहेगी।

 

गाड़ी संख्या 05073 केएसआर बंगलुरु – लालकुआं 14 और 21 जुलाई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 07363 एसएसएस हुबली – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 13 जुलाई और गाड़ी संख्या 07364 योगनगरी ऋषिकेश – एसएसएस हुबली 16 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जुलाई को मथुरा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – बीना के स्थान पर मार्ग परिवर्तित कर मथुरा – बयाना – सोगरिया – बीना मार्ग से संचालित की जाएगी।गाड़ी संख्या 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – बरेली एक्सप्रेस को 13 व 20 जुलाई को बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना – गुना – ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14319 इंदौर – बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को भी 16 जुलाई को बीना -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना – गुना – ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा।

और पढ़े  चमोली सुरंग हादसा: मशीन ने दिया धोखा, चाय बनी जिंदगी की वजह, टनल हादसे में बाल-बाल बचे ऑपरेटर और फोरमैन

 

साबरमती-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

साबरमती से हरिद्वार के बीच संचालित हो रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि रेलवे ने एक माह आगे बढ़ा दी है। ट्रेन के अब आठ जुलाई तक दोनों ओर से आठ फेरे संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09425 – 26 साबरमती – हरिद्वार – साबरमती साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जा रहा था।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब ट्रेन की संचालन अवधि को आगे बढ़ाते हुए को 6 से 8 जुुलाई तक दोनों ओर से 8 फेरे संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को शाम 6ः45 पर रवाना होकर अगले दिन रात 8ः40 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को रात 9ः30 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 10ः30 पर साबरमती पहुुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन को रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम आदि रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love