अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

Spread the love

सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों के साथ अभद्रता की। पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद इस मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

 

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों ने एंटी रैगिंग हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत की है। कहा कि कॉलेज के ही एक पीजी छात्र ने उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया। इससे वह डरे सहमे हैं। रैगिंग की शिकायत मिलने पर कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। उक्त शिकायत की गंभीरता और प्रकरण की संवेदनशील प्रकृति के दृष्टिगत शिकायत पर अग्रिम कार्रवाई के लिए कॉलेज प्रशासन ने एक जुलाई को सुबह 10:30 बजे से प्राचार्य कार्यालय सभागार में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई है।

 

इधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि बुधवार को बैठक के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- चार घंटे तक वाहन और पेड़ के बीच फंसा रहा शव, चीख-पुकार से दहला इलाका, मुक्तेश्वर घूमकर लौट रहे थे सैलानी
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love