हरिद्वार- श्यामपुर के पास रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, पांच घायल

Spread the love

रिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में शामिल लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले
-अहान (18) पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-फहीम (35) पुत्र अमानत (अन्य विवरण प्रतीक्षित)

घायल
-सोहने लाल (25) पुत्र राम रईस, निवासी ग्राम रीठ मानसिंह, हरदोई
-शराफत (42) पुत्र सरमद, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-शबाना (35) पत्नी शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-अनु (18) पुत्र मेहंदी हसन, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-समीम (42) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर

 

 

बताया गया है कि मृतक अहान के माता-पिता शराफत और शबाना भी हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त,DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love