प्रयागराज पहुंचे अखिलेश दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के लगाए गए नारे, सपाइयों ने पीटा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचने काले झंडे दिखाए गए। अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश गो बैक के नारे लगाए। अंजान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। इससे आक्रोशित सपा  नेताओं ने काला झंडा दिखा रहे पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे और भदोही के जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस किसी तरह से से बीच बचाव कर मामला शांत  किया।

रविवार को प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव को अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। अखिलेश गो बैक के नारे लगाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग अखिलेश के काफिले के सामने झंडा लेकर खड़े हो गए और अखिलेश गो बैक के नारे लगाने लगे। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प, गाली-गलौज और धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसका सोशल मीडिया पर वीडीओ वायरल हुआ हैं।
काला झंडा दिखाने पर सपाइयों ने पीटा

अंजान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्रा के अनुसार दरअसल यह पूरा विवाद ब्राह्मणों की राजनीति और कथित धोखेबाजी को लेकर शुरू हुआ। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि अखिलेश यादव एक बार फिर ब्राह्मणों का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। जब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहा, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है और विरोध करने पर अपनी गुंडागर्दी पर उतर आती है।

इस हमले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे की शर्ट तक फट गई और उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है। अनजान आदमी पार्टी के नेता डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों के नाम पर हम लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया था और फिर हमारे साथ छल किया। आज वो फिर ब्राह्मणों की राजनीति लेकर आ रहे हैं। हम इसका सांकेतिक विरोध कर रहे थे, लेकिन उनके लोग गुंडागर्दी पर उतर आए। गाली-गलौज, मारपीट किया गया जबकि आशीष का कहना है कि सपा का गुंडा रूप आज सबके सामने आ गया है। दो लोगों ने मेरे साथ हाथापाई की और शर्ट फाड़ दी। अगर मैं वहां से भागता नहीं तो आज मेरी जान जा सकती थीं। हम सिर्फ 10-12 लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने आए थे।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…