प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी, इन जिलों में होगी बारिश

त्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं 30 जून से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल दो दिन यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जैसे दक्षिणी जिलों में तपिश भरी गर्मी बरकरार रहने वाली है।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तराई क्षेत्र के कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में है मेघगर्जन व वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…