प्रयागराज पहुंचे अखिलेश दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के लगाए गए नारे, सपाइयों ने पीटा

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचने काले झंडे दिखाए गए। अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश गो बैक के नारे लगाए। अंजान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। इससे आक्रोशित सपा  नेताओं ने काला झंडा दिखा रहे पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे और भदोही के जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस किसी तरह से से बीच बचाव कर मामला शांत  किया।

रविवार को प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव को अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। अखिलेश गो बैक के नारे लगाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग अखिलेश के काफिले के सामने झंडा लेकर खड़े हो गए और अखिलेश गो बैक के नारे लगाने लगे। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प, गाली-गलौज और धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसका सोशल मीडिया पर वीडीओ वायरल हुआ हैं।
काला झंडा दिखाने पर सपाइयों ने पीटा

अंजान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्रा के अनुसार दरअसल यह पूरा विवाद ब्राह्मणों की राजनीति और कथित धोखेबाजी को लेकर शुरू हुआ। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि अखिलेश यादव एक बार फिर ब्राह्मणों का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। जब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहा, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है और विरोध करने पर अपनी गुंडागर्दी पर उतर आती है।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

इस हमले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे की शर्ट तक फट गई और उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है। अनजान आदमी पार्टी के नेता डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों के नाम पर हम लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया था और फिर हमारे साथ छल किया। आज वो फिर ब्राह्मणों की राजनीति लेकर आ रहे हैं। हम इसका सांकेतिक विरोध कर रहे थे, लेकिन उनके लोग गुंडागर्दी पर उतर आए। गाली-गलौज, मारपीट किया गया जबकि आशीष का कहना है कि सपा का गुंडा रूप आज सबके सामने आ गया है। दो लोगों ने मेरे साथ हाथापाई की और शर्ट फाड़ दी। अगर मैं वहां से भागता नहीं तो आज मेरी जान जा सकती थीं। हम सिर्फ 10-12 लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने आए थे।

  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…