लखनऊ हादसा -राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, केंद्र ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया एलान

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वह अलीगढ़ में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और लखनऊ के लिए लौट गए। वहीं, हादसे की चपेट में आए लोगों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाया गया।

सीएम योगी ने कहा, ‘लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

 

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
 

और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘लखनऊ के एक एनिमेशन सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जताया दुख
यूपी की राजधानी लखनऊ के एक एनिमेशन सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।

 

आग लगने के बाद कई छात्रों ने सेंटर से लगा दी छलांग
एनिमेशन सेंटर में आग लगने के बाद अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। बगल के घर की छत से एनिमेशन सेंटर की दीवार काटकर रेस्क्यू किया गया। केजीएमयू ने 15 मौतों की पुष्टि की है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…