दिल्ली में नौकरानी की बेरहमी से हत्या, पहले बैट से पीटा फिर चाकू से किए कई वार, छत पर मिली लाश

Spread the love

क्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। माउंट कैलाश इलाके की एक इमारत की छत पर 45 वर्षीय महिला का शव खून से सना हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

 

छत पर मिली महिला की लाश
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही अमर कॉलोनी थाने की टीम, कालकाजी एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान बिल्डिंग की छत पर महिला का शव बरामद हुआ। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था।

मौके से बैट और चाकू बरामद
मृतका की पहचान मीना (45) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस को घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी मिला, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। वहीं छत पर मौजूद डॉक्टर मनीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था और पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रहा था।

 

आरोपी डॉक्टर ने कबूली हमले की बात
जांच के दौरान आरोपी ने महिला पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, उसने पहले बैट से वार किए और बाद में चाकू से हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़े  यूट्यूबर्स और चैनल मेरे घर में जबरन घुसे-: CJP प्रवक्ता सौरव दास को किस बात का डर?

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के…


    Spread the love

    आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी,3 हजार से अधिक छात्रों को देंगे डिग्रियां

    Spread the love

    Spread the love भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री जेन जी…


    Spread the love