Train-: ट्रेन यात्रा से पहले जानें, रेलवे ने आज के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। एक जगह से दूसरी जगह का सफर लोग ट्रेन से करना पसंद करते हैं। रेलवे भी हर रोज एक साथ कई ट्रेनों का संचालन करता है।

पर कई बार कभी किसी कारण से तो कभी किसी कारण से कई ट्रेनें कैंसिल भी हो जाती हैं जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है, लेकिन रेलवे ट्रेनों को कैंसिल किसी वजह से ही करता है। जैसे- आज यानी 19 जून 2026 को कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। चलिए जानते हैं…

 

 

आज क्यों कैंसिल हैं ट्रेनें?

  • मुजफ्फरनगर-देवबंद रेलखंड पर खास मरम्मत का कार्य हो रहा है
  • यहां पर रेलवे ट्रैक और पुल को मजबूत बनाने का काम चल रहा है
  • इस वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई है और कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है
  • इस मेगा ब्लॉक के चलते मुजफ्फरनगर-देवबंद सेक्शन की डाउन लाइन पर आज यानी 19 जून से 20 जून तड़के तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है

किन ट्रेनों का बदल गया है रूट?

  • हरिद्वार-दिल्ली
  • हरिद्वार-बांद्रा
  • कालका-दिल्ली
  • चंडीगढ़-मदुरै
  • ऋषिकेश-साबरमती
  • हरिद्वार-एलटीटी

कौन-कौन सी ट्रेनें हैं रद्द?

  • ट्रेन नंबर 14681/ 12018 जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12017/ 12018 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 64555/ 64556 गाजियाबाद-मेरठ मेमू
  • ट्रेन नंबर 20411/20412 सहारनपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

स्टेशन जाने से पहले क्या करें यात्री?

  • अगर आपने भी कहीं जाने के लिए ट्रेन बुक की है
  • तो पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें
  • रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके स्टेटस जरूर जान लें
और पढ़े  दिल्ली: भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…