दिल्ली में नौकरानी की बेरहमी से हत्या, पहले बैट से पीटा फिर चाकू से किए कई वार, छत पर मिली लाश

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। माउंट कैलाश इलाके की एक इमारत की छत पर 45 वर्षीय महिला का शव खून से सना हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

 

छत पर मिली महिला की लाश
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही अमर कॉलोनी थाने की टीम, कालकाजी एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान बिल्डिंग की छत पर महिला का शव बरामद हुआ। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था।

मौके से बैट और चाकू बरामद
मृतका की पहचान मीना (45) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस को घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी मिला, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। वहीं छत पर मौजूद डॉक्टर मनीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था और पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रहा था।

 

आरोपी डॉक्टर ने कबूली हमले की बात
जांच के दौरान आरोपी ने महिला पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, उसने पहले बैट से वार किए और बाद में चाकू से हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़े  अगर शर्म बची है तो इस्तीफा दें: ज्ञानेश कुमार पर जयराम रमेश ने बोला हमला, कहा- अब आप देश के लिए बोझ बन गए
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…